रात्रि कॉम्बिंग गश्त में बिछिया पुलिस को सफलता, चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

Revanchal
13
2 Min Read


पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जिले भर में दिनांक 07 मार्च 2026 की रात्रि में कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिक से अधिक स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।


उक्त निर्देशों के पालन में एसडीओपी बिछिया श्री सौरभ तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी रंजीत सैयाम के साथ थाना बिछिया पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान विशेष अभियान चलाकर चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।


गिरफ्तार किए गए वारंटियों में
भागसिंह धुर्वे पिता बारे लाल धुर्वे निवासी अजय नगर
देवराज मरावी पिता धन्नूसिंह मरावी निवासी ग्राम बरबई थाना बिछिया
राजेश कुमार पिता केदार उर्फ पिट्टू मरावी निवासी ग्राम गुडली हाल ग्राम गुनेरा
मनोज कुमार पिता प्रताप सिंह पुसाम निवासी ग्राम गुडली
शामिल हैं।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंजीत सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, सहायक उप निरीक्षक उपेन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक बालमुकुन्द चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक सुरेश विजयवार, प्रधान आरक्षक 202 रतन करचाम, प्रधान आरक्षक 213 अनिल मरस्कोले,

प्रधान आरक्षक 490 उगेश सरोते, आरक्षक 443 नानसाय, आरक्षक 167 भीकम परते, आरक्षक 513 सुनीराम तथा एसएसयू बल के कर्मचारी जगदीश, संगीता एवं रजनी की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार किए गए सभी स्थायी वारंटियों को माननीय न्यायालय बिछिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Share This Article
Translate »