​छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके ‘भारत गौरव आइकॉन मेयर’ अवार्ड से सम्मानित

Revanchal
16
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

शहर के प्रथम नागरिक और महापौर विक्रम अहके ने राष्ट्रीय स्तर पर छिंदवाड़ा का मान बढ़ाया है। हाल ही में आयोजित भव्य ‘दादा साहब फाल्के आइकॉन अवार्ड 2026’ समारोह में उन्हें “भारत गौरव आइकॉन अवार्ड नेशनल 2026 (आइकॉन मेयर)” से नवाजा गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें नगर विकास के प्रति उनकी दूरदर्शिता, निस्वार्थ जनसेवा और कुशल प्रशासनिक नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया है।


​दिग्गजों की उपस्थिति में मिला सम्मान
​फिल्म संगठन और आयोजक कल्याण जाना द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह में देश की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। विक्रम अहके को यह पुरस्कार मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल, असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी और बिहार के सांसद पप्पू यादव के हाथों प्राप्त हुआ।
मंचासीन अतिथियों ने महापौर के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

​सफलता का श्रेय जनता को
​सम्मान ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में महापौर विक्रम अहके भावुक नजर आए। उन्होंने कहा
​”यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि छिंदवाड़ा की देवतुल्य जनता और निगम की पूरी टीम का है। आप सभी के सहयोग और विश्वास के कारण ही हम शहर में विकास के नए आयाम स्थापित कर पा रहे हैं। यह अवार्ड मुझे जनसेवा के मार्ग पर और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देगा।

​शहर में हर्ष की लहर
​राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से छिंदवाड़ा में खुशी का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और कला जगत से जुड़े लोगों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Share This Article
Translate »