ए. वी. सिंह बने एसपी एसटीएफ जबलपुर, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – जबलपुर। पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के तहत ए. वी. सिंह को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) जबलपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। यह पदस्थापना पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थित एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा की गई है।

ए. वी. सिंह इससे पहले आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर में लगभग 3 वर्षों तक पदस्थ रहे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी कार्यवाही की। उनकी कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए उन्हें पदोन्नति के बाद पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी कंप्लेंट के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इसके अलावा वे पुलिस अधीक्षक (अजाक) नर्मदापुरम के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब उन्हें एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए एसटीएफ जबलपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

उनकी इस नई पदस्थापना से विभाग में एक बार फिर सख्त और प्रभावी कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर संगठित अपराध और विशेष मामलों में एसटीएफ की भूमिका और मजबूत होने की संभावना है।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »