बिस्तर में बैठे जहरीले सांप ने युवक को डसा, उपचार के दौरान मौत

Revanchal
1 Min Read

बजाग – थाना क्षेत्र के ग्राम परडिया डोंगरी में सर्पदंश की घटना में एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक नंदकिशोर साहू (35 वर्ष), पिता शरद साहू, निवासी परडिया डोंगरी रात्रि में जमीन पर बिस्तर में सोया था सुबह साढ़े पांच बजे उठकर मुंह हाथ धोकर वापस बिस्तर में आकर जैसे ही सोया सर्प ने काट लिया। बताया जा रहा है कि बिस्तर में पहले से ही एक जहरीला सांप बैठा हुआ था। जैसे ही युवक बिस्तर पर लेटा, सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग लेकर पहुंचे।


अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया तथा मामले को विवेचना में लिया है।
अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है

👁️ 223 views Views
Share This Article
Translate »