आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार: अशोक शाह धुर्वे बने प्रदेश संयुक्त सचिव, जिले की कमान पंकज सोनी को

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पार्टी द्वारा विभिन्न स्तरों पर नई नियुक्तियां करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।


इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने आदिवासी नेता अशोक शाह धुर्वे को प्रदेश संयुक्त सचिव (सह सचिव) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अशोक शाह धुर्वे पूर्व में जनपद सदस्य रह चुके हैं और पार्टी में लोकसभा सह सचिव जैसे पदों पर भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।


वहीं, जिले की कमान पंकज सोनी को जिला अध्यक्ष के रूप में दी गई है। पंकज सोनी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और ग्राम पंचायतों में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं।
इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से शिशु सिंधु भलावी को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। भलावी वर्तमान में बड़ी खैरी पंचायत से पंच हैं और गोंड समाज महासभा के युवा जिला अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


अन्य प्रमुख नियुक्तियां
पार्टी ने जिले में विभिन्न पदों पर भी नियुक्तियां की हैं—
जिला उपाध्यक्ष: मुकेश कछवाहा, आनंद प्रकाश तिवारी, नरेंद्र परस्ते, यशवंत जायसवाल, अरविंद परते, धीरज पनरिया
जिला सह सचिव: दुर्गेश उइके, राकेश वरकड़े, विनय राणे, प्रकाश धनंजय, चंद्र सिंह मरावी, पुष्पराज मरावी


लीगल विंग: मुकेश तुमराली (जिला अध्यक्ष), जागेश यादव (संगठन मंत्री)
यूथ विंग: आदित्य पटेल (जिला अध्यक्ष), तरुण बघेल (संगठन मंत्री)
ओबीसी विंग: हितेंद्र सिंह (जिला अध्यक्ष), संजय रजक (संगठन मंत्री)
एससी विंग: अरविंद गढ़वाल (जिला अध्यक्ष), नितिन झरिया (संगठन मंत्री)
बौद्धिक प्रकोष्ठ: अशोक पांडे (जिला अध्यक्ष)


एजुकेशन विंग: महेंद्र सोनी (जिला अध्यक्ष), संत कुमार यादव (संगठन मंत्री)
पार्टी की इन नियुक्तियों को आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »