राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

Revanchal
2 Min Read

प्रशासनिक तैयारियाँ तेज..

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला/जिले में राज्यपाल मंगुभाई पटेल जी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन मंडला पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार स्थल निरीक्षण किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना ने कन्हारीकला और बिछिया क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कन्हारीकला में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा, कारकेड, ग्रीन रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में सभी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वहीं बिछिया में बनाए गए हेलीपैड का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने हेलीपैड की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और आवागमन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सभी व्यवस्थाएँ तय समय से पहले पूरी कर ली जाएँ ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुचारु और सफल हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सोनाली देव सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »