आबकारी एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद अजय पाल लोधी कांग्रेस से निलंबित

Revanchal
19
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स संवाददाता उमाकांत त्रिपाठी पन्ना

शनिवार की दरमियानी रात्रि पुलिस चौकी मोहन्द्रा और सिमरिया की संयुक्त कार्रवाई में बरखेड़ा रीछी मार्ग में बलेनो गाड़ी से 8 पेटी शराब बरामद हुई

यह कार्यवाही क्षेत्र भर में उस समय चर्चा का विषय बन गई जब पकड़ी गई गाड़ी कांग्रेस नेता बड़खेरा निवासी अजय पाल पिता हरबंश लोधी की निकली मोहन्द्रा चौकी पुलिस ने अजय पाल लोधी के ऊपर आबकारी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अजय पाल की तलाश शुरू कर दी है

अपने नेता के अनैतिक काम में संलिप्त पाए जाने के आरोपों के बाद संगठन के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमरिया के अध्यक्ष मुकेश चौरसिया ने अजय पाल को आरोप मुक्त होने तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है,

हालांकि सोमवार को अजय पाल ने किसी अज्ञात जगह से अपने आप को बेगुनाह होने और पवई विधायक सहित पुलिस पर झूठे प्रकरण में फसाने का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया था।

Share This Article
Translate »