सावन शिवरात्रि पर पतालेश्वर धाम में बजरंग दल ने किया बेलपत्र के वृक्ष का रोपण

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स​छिंदवाड़ा
पवित्र सावन माह की मासिक शिवरात्रि के शुभ अवसर पर बजरंग दल द्वारा नगर के प्रसिद्ध एवं चमत्कारिक धाम श्री पतालेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के पूज्य पुजारियों की गरिमामयी उपस्थिति में धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व वाले बेलपत्र (बेल पाती) के वृक्ष का रोपण किया गया।
​कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना में बेलपत्र का विशेष महत्व होता है। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में यह वृक्षारोपण किया गया है। पौधरोपण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने पौधे की देखरेख और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक नरेंद्र पटेल, विभाग मंत्री नकुल , जिला सह संयोजक रविराज , प्रशांत साहू, हर्षित विश्वकर्मा, दक्ष साहू सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »