बिछिया पुलिस ने गांजा तस्करी गिरोह के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार, 10 लाख की कार जप्त

Revanchal
2 Min Read


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शिवकुमार वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सौरव तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बिछिया पुलिस को गांजा तस्करी के विरुद्ध लगातार सफलता प्राप्त हो रही है।


उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.03.2026 को बिछिया पुलिस द्वारा 04 गांजा तस्करों को 07 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कार के माध्यम से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी देवेन्द्र नायक को पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसने गांजा सप्लाई करने वाले अपने साथी लखन राठौर निवासी अनूपपुर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।


प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बिछिया पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य लखन राठौर को जिला अनूपपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से गांजा तस्करी में प्रयुक्त लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की कार भी जप्त की गई है।


जप्त मशरूका :
सफेद रंग की मारूति सुजुकी ब्रेजा कार क्रमांक MP 65 ZC 5964, कीमती लगभग 10 लाख रुपये
आरोपी के 02 मोबाइल फोन
गिरफ्तार आरोपी :
लखन राठौर पिता रामप्रसाद राठौर, निवासी वार्ड नं. 1, पटौराटोला, थाना/जिला अनूपपुर


कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका :
थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, सहायक उप निरीक्षक सुरेश विजयवार, प्रधान आरक्षक 141 अजीत परते, आरक्षक 729 अजय झारिया, आरक्षक 740 अमृत, आरक्षक 664 तेवेन्द्र एवं आरक्षक 597 सूर्यचंद्र बघेल की सराहनीय भूमिका रही।
बिछिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »