इस समय जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है।
इस समय जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजौरी के कंडी थाना क्षेत्र के बिरनाथुब इलाके में मंगलवार शाम पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
यह घटना शाम करीब 7:20 बजे कोटरंका इलाके में उस समय हुई जब एसओजी टीम तलाशी अभियान चला रही थी। आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलाके में करीब 10-15 गोलियों की आवाज सुनी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षा बल आतंकवादियों की तलाश में इलाके में छापेमारी कर रहे हैं। अभी तक किसी के घायल होने या गिरफ्तारी के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
