थाना बीजाडांडी पुलिस की बड़ी सफलता: 08 वर्षों से फरार 04 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला। पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन में न्यायालय से लंबित स्थायी वारंटों की तामील हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बीजाडांडी पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता कुड़ापे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश-पतासाजी एवं कार्रवाई करते हुए लगभग 08 वर्षों से फरार चल रहे 04 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

  1. बबलू मार्को
  2. राजकुमार ठाकुर
  3. दिलीप मरावी
  4. यमुना मेहरा

थाना बीजाडांडी पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार एवं न्यायालय से लंबित स्थायी वारंटियों की सतत तलाश की जा रही है।
*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता कुड़ापे के नेतृत्व में—
उनि. मुरारीलाल धुर्वे
सउनि. जय पाण्डेय,अक्षय यादव
प्रधान आरक्षक विजय छिरा,आरक्षक आशीष पाण्डेय रमाकांत त्रिपाठी, सौदामिनी लोधी की सराहनीय भूमिका रही।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »