बादगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सुनी ‘मन की बात’, डॉ. मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी मंडल चांद के अंतर्गत आने वाले बादगांव शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 148 में रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा देश के महान शिक्षाविद् और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
​डिजिटल लर्निंग परीक्षा का हुआ आयोजन
​’मन की बात’ कार्यक्रम के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की वैचारिक और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष डिजिटल लर्निंग परीक्षा का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिले से लेकर तहसील और ब्लॉक स्तर तक इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में भारी उत्साह देखा गया।
संगठन की मजबूती और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा संदीप रघुवंशी, ने कहा,’मन की बात’ कार्यक्रम समाज को जोड़ने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम है।

​वरिष्ठ नेताओं और ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थिति
​इस गौरवपूर्ण अवसर पर चांद मंडल के अध्यक्ष नीरज ठाकुर, वरिष्ठ नेता बालकराम खानवे, राजू रघुवंशी, सुरेश साहू, बूथ अध्यक्ष बंटी रघुवंशी, मुकेश पटेल, विजय साहू और कुंजी शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।

👁️ 42 views Views
Share This Article
Translate »