भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ

Revanchal
7
3 Min Read

रेवांचल टाइम्स मण्डला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मंडला में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ किंगफिशर होटल में किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग 18 व 19 मई आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिलेभर से आए लगभग 130 अपेक्षित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहभागिता कर रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण, तिलक वंदन एवं पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया गया तथा सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम्म् का गायन किया गया।

वही आयोजित प्रदर्शनी का भी पदाधिकारियों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा द्वारा प्रस्तुत की गई जिसमें उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग की आवश्यकता, उद्देश्य एवं संगठन में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उद्घाटन सत्र एवं प्रथम सत्र में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विषय पर उद्बोधन देते हुए मध्यप्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं, विकास कार्यों एवं गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वहीं द्वितीय सत्र में कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने हमारा सैद्धांतिक प्रतिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

तृतीय सत्र में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कटनी पीतांबर टोपनानी ने हमारी कार्य पद्धति विषय पर संबोधित किया। चतुर्थ सत्र में डिंडौरी जिले के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय साहू ने हमारा विचार परिवार विषय पर अपने विचार रखे। पंचम सत्र में मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कार्यकर्ता विकास एवं अपेक्षाएं विषय पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। छठवें सत्र में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम ने हमारा इतिहास एवं विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

सातवें एवं अंतिम सत्र में रतन ठाकुर ने कार्य विस्तार विषय पर उद्बोधन देते हुए संगठन विस्तार नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कस्तूरचंद जैन एवं नरेश चंद्रोल द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी एवं डिंडौरी के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने प्रशिक्षण अभियान का मार्गदर्शन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बालकृष्ण खंडेलवाल, रोचीराम गुरवानी, रतनसिंह ठाकुर, विजेंद्र सिंह कोकडिय़ा, पूर्व मंत्री देव सिंह सैयाम, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, पूर्व विधायक शिवराज शाह, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मरकाम, डॉ. विजय आनंद मरावी सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Translate »