बिछिया में गांधी जी के बलिदान दिवस पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि, 30 जनवरी से 12 फरवरी तक का गांधी मेले का शुभारंभ

Revanchal
37
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स -मंडला आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद कर रहा है। 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की एकता और सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।


मंडला जिले के बिछिया स्थित गांधी चौक में भी गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर शासकीय एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।


कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्श सत्य, अहिंसा,सद्भाव और भाईचारे को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।


इस अवसर पर बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि आज के समय में गांधी जी के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। समाज में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के लिए उनके सिद्धांतों को अपनाना बेहद जरूरी है।


साथ ही कार्यक्रम के दौरान बिछिया में 15 दिवसीय गांधी मेले का भी विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसमें स्थानीय संस्कृति, स्वदेशी उत्पादों और ग्रामीण शिल्प को बढ़ावा दिया जाएगा।


“गांधी जी के आदर्श आज भी हमें सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज को मजबूत बनाना चाहिए।

Share This Article
Translate »