दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले के काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल में आज से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में “वीर हिंदू विजेता हिंदू प्रशिक्षण वर्ग” का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में संगठन के पदाधिकारियों ने हिंदू एकता, संगठन की रीति-नीति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय मंत्री बेटू भाई चंदेल, प्रांत महामंत्री अशोक सोनी, प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष स्वराज्य बघेल, प्रांत संगठन मंत्री ओम प्रकाश यादव, प्रांत कोषाध्यक्ष राजपूत, प्रांत मंत्री श्रीमती रंजनी राव, विभाग संयुक्त संगठन मंत्री अरविंद बघेल, संगठन मंत्री मुकेश सरन, विभाग उपाध्यक्ष राम गोपाल यादव सहित मंडला जिले एवं महाकौशल प्रांत के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला कार्यकारी सुनील कुशवाहा, जिला महामंत्री सुमित लांझीवार, जिला अध्यक्ष विशाल चंद्रोल, जिला महामंत्री प्रवीण कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन कुशवाहा जिला मंत्री सुमित सोनी, जिला कोषाध्यक्ष अनील मिश्रा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विपिन अवधवाल, महिला परिषद जिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन कहार, जिला मंत्री बलराम यादव, हिंदू हेल्पलाइन से नवीन नामदेव, चरणजीत सिंह चन्नी, बिट्टू राठौर एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह प्रशिक्षण वर्ग 27 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें संगठनात्मक प्रशिक्षण, वैचारिक सत्र एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।
