बालाजी पब्लिक स्कूल में स्केटिंग ट्रैक पर थमीं सांसें: विकासखंड स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स​ छिंदवाड़ा

नगर के प्रतिष्ठित बालाजी पब्लिक स्कूल में विकासखंड स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य एवं रोमांचक आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दौरान युवा स्केटर्स की रफ्तार और संतुलन के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया।
​इस स्पर्धा में छिंदवाड़ा विकासखंड के प्रमुख विद्यालयों बालाजी पब्लिक स्कूल, विद्या भूमि, ज्ञानगंगा, जय गुरुदेव, फर्स्ट स्टेप, एडीफाई, निर्मला, भारत भारती विद्यालय एवं सनरेज पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

​विभिन्न आयु वर्गों में कांटे की टक्कर
प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग में 11, 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की श्रेणियों के तहत किया गया। स्केटिंग ट्रैक पर हर आयु वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
​जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कसेंगे कमर
विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागी आगामी 31 अगस्त को ‘विद्या भूमि स्कूल’ में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्राचार्या ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के समापन पर बालाजी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती बी. अनुराधा नायडू ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना की। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

👁️ 9 views Views
Share This Article
Translate »