छिंदवाड़ा में बसपा की जिला स्तरीय बैठक और अभिनंदन समारोह आज, एड. सीताराम कटारे का होगा भव्य स्वागत

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 06 अगस्त 2026 को दोपहर 1:00 बजे से एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम मानसरोवर बस स्टैंड के पीछे स्थित ‘लघु वेतन कर्मचारी संघ कार्यालय भवन’ में संपन्न होगा।
​बैठक में आगामी प्रदेश स्तरीय बैठक की तैयारियों के मद्देनजर संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और मेंटेनेंस संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की जाएगी।

संगठन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सभी विधानसभा व जिला पदाधिकारी, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी तथा जिम्मेदार कार्यकर्ता सदस्यता व संगठन संबंधी फोल्डर के साथ समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

एड. सीताराम कटारे का होगा ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन
​इस आयोजन का मुख्य आकर्षण अमरवाड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर बसपा के वरिष्ठ नेता एड. सीताराम कटारे की प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय पर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन समारोह रहेगा।

​वरिष्ठ नेताओं की रहेगी गरिमामयी मौजूदगी
​कार्यक्रम में बसपा भोपाल जोन प्रभारी ज्ञानेश्वर गजभिये, छिंदवाड़ा के मार्गदर्शक डॉ. सी. एम. गेडाम, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष ठाकुर त्रिविक्रम हिरपाची, पांढुर्ना जिला अध्यक्ष अशोक गजभिये, मानिक वानखेड़े एवं एड. राजेंद्र साहू विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

​बसपा जिला इकाई ने छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिले के समस्त मिशन-मूवमेंट से जुड़े जिम्मेदार साथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »