दैनिक रेवाँचल टाईम्स – नारायणगंज/मण्डला जिले की जनपद पंचायत नारायणगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत परिडया के साप्ताहिक बाजार में ठेकेदार द्वारा कथित रूप से मनमानी वसूली का मामला सामने आया है। जहाँ स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि बाजार में छोटी-छोटी दुकानों से ₹50 से लेकर ₹100 तक की राशि की अबेध वसूली जा रही है, लेकिन इसके बदले किसी प्रकार की रसीद नहीं दी जाती। ठेकेदार की मनमानी से व्यापारियों में नाराज़गी देखी जा रही हैं
व्यापारियों का कहना है कि जब वे रसीद की मांग करते हैं तो ठेकेदार द्वारा उन्हें टाल दिया जाता है और कहा जाता है कि “रसीद से तुम्हें क्या लेना-देना।” इस स्थिति से बाजार में कारोबार करने वाले छोटे दुकानदारों में असंतोष व्याप्त है।
व्यापारियों ने यह भी बताया कि यदि ग्राम पंचायत द्वारा बाजार का ठेका दिया गया है, तो नियमानुसार प्रत्येक वसूली पर रसीद देना अनिवार्य है। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत पड़रिया के सचिव अभिषेक शर्मा ने बताया कि ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिन भी दुकानदारों से वसूली की जाए, उन्हें रसीद देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत सही पाई जाती है और ठेकेदार द्वारा रसीद नहीं दी जा रही है, तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
वही इस पूरे मामले ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और व्यापारी जल्द से जल्द पारदर्शिता व उचित व्यवस्था की मांग कर रहे है
