राजीव जैन की धर्मपत्नी श्रीमती अर्पणा जैन के निधन से शोक

Revanchal
1 Min Read

जबलपुर -विजय नगर निवासी संजय जैन संजय केटर्स के अनुज राजीव जैन की पत्नी श्रीमती अर्पणा जैन का निधन हो गया है।

जबलपुर मथुरा विहार, विजय नगर निवासी राजीव जैन, जैनिम सेल्स के संचालक की धर्मपत्नी श्रीमती अर्पणा जैन (गुड़िया) का दिनांक – 24- जनवरी 2026 की सुबह हृदयगति रुकने से आकस्मिक देहावसान हो गया है। श्रीमती अर्पणा जैन अपने पीछे पुत्र-चिन्मय (चीनू), पुत्री-शोभिता और पति राजीव जैन को छोड़ गई ।

श्रीमती अर्पणा जैन की असमय मृत्यु से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।साथ ही श्रीमती अर्पणा की असमय मृत्यु से शहर के उन्हें जाननेवाले पड़ोसी भी शोक-संतप्त है।शोकाकुल परिवार में पति-राजीव जैन (राजू),पुत्र-चिन्मय (चीनू), पुत्री-शोभिता,जेठ-जिठानी-संजय जैन-दीपा जैन,देवर – देवरानी-दीपक-नंदिनी,भतीजा-भतीजी-तीर्थ, दिव्य, देशना शामिल हैं।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »