​जादू-टोने के शक में जीजा की बेरहमी से हत्या चांद पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई मराज, दो सगे भाई गिरफ्तार

Revanchal
5
3 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

जिले के चांद थाना अंतर्गत ग्राम रगड़ा में अंधविश्वास की बलि चढ़े एक व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जादू-टोने के शक में अपने ही जीजा को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।


​क्या है पूरा मामला
​घटना बीते 11 मई की शाम करीब 6 बजे की है। ग्राम रगड़ा निवासी रविशंकर इनवाती 45 वर्ष अपने ससुराल चैतू बट्टी के घर आया हुआ था। तभी वहां मौजूद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना प्रभारी राकेश सिंह बघेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहाँ भुजलो बाई ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्काल धारा 103(1), 333, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

​अंधविश्वास बना हत्या की वजह
​पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जब पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो रूह कंपा देने वाली सच्चाई सामने आई। गिरफ्तार आरोपी सदबान बट्टी (40) और साधु बट्टी (25) ने कबूल किया कि उनके पिता पिछले एक महीने से बीमार थे। अस्पताल में इलाज के बाद भी सुधार न होने पर उन्हें शक था कि उनके जीजा रविशंकर ने पिता पर ‘जादू-टोना’ कर दिया है। इसी रंजिश में जब रविशंकर ससुराल पहुंचा, तो सगे भाइयों ने कमरे के अंदर उसे घेरकर लाठियों से तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं चली गई।

​पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
​गिरफ्तार आरोपी सदबान बट्टी और साधु बट्टी।
​फरार आरोपी फरार बताया जा रहा है अजेश बट्टी जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।
​बरामदगी, हत्या में प्रयुक्त 2 खून से सनी लाठियाँ।

थाना प्रभारी, चांद राकेश सिंह बघेल ने कहा की
​अंधविश्वास के चलते हुई इस जघन्य हत्या के आरोपियों को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीमें दबिश दे रही हैं।

​टीम को मिलेगा पुरस्कार
​इस अंधे कत्ल की गुत्थी को कुशलता से सुलझाने वाली टीम थाना प्रभारी राकेश सिंह बघेल, उनि. पी.सी. राठी, सउनि. एल.पी. गुप्ता व अन्य) की पीठ थपथपाते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पांडे छिंदवाड़ा ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Share This Article
Translate »