वाहन चेकिंग के दौरान तीन युवतियों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स – मंडला, पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देश पर 18 जून 2026 को थाना घुघरी पुलिस द्वारा थाना परिसर के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान रात लगभग 1 बजे एक तूफान वाहन (क्रमांक MP 09 FA 5605) को रोककर जांच की गई।
पूछताछ के दौरान वाहन में सवार कुछ लोगों ने बताया कि वे काम करने के लिए केरल जा रहे हैं। वाहन में तीन युवतियां भी सवार थीं। पुलिस द्वारा नाम-पता पूछे जाने पर युवतियों ने अपनी पहचान बताई, जिनमें तीनो नाबालिक युवतियां शामिल थीं।


पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली कि युवतियां अपने घरवालों को बिना बताए बाहर जा रही थीं। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया। परिजनों को थाना घुघरी बुलाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ और पुष्टि के बाद तीनों युवतियों को उनके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया।


थाना घुघरी पुलिस की सजगता और समय पर की गई कार्रवाई से एक संभावित गंभीर घटना टल गई। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
वाहन चेकिंग दल में निरीक्षक प्रकाश चन्द्र सेन, उपनिरीक्षक रामकिशोर माथरे, सहायक उपनिरीक्षक चंद्र सिंह पट्टा, प्रधान आरक्षक जैनेन्द्र सिंह धुर्वे, आरक्षक ताहर सिंह मरावी, फग्गन सिंह नेटी तथा सैनिक पवन सोनवानी शामिल रहे। पुलिस दल ने सघन जांच अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य किया।

👁️ 442 views Views
Share This Article
Translate »