मोहन्द्रा रेंज में भालुओं से सामना, घायल ग्रामीण को वनकर्मियों ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

Revanchal
1 Min Read

दक्षिण पन्ना वनमंडल के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत अधराड़ी बीट के कक्ष 1257 में 19 अगस्त की शाम ग्राम दामुइया निवासी राकेश सिंह (37 वर्ष) का जंगल में एक वयस्क भालू एवं दो शावकों से अचानक आमना-सामना हो गया। इस दौरान भालू के हमले से उनके बाएं पैर के घुटने में चोट आई। घटना के समय उनके साथ ग्राम के राजेंद्र एवं राहुल भी मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही वनपाल गोविन्द प्रजापति एवं बीटगार्ड रजनीश चौधरी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल ग्रामीण को स्वयं के वाहन से तत्काल रैपुरा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उन्हें कटनी रेफर किया गया, जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। वर्तमान में उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। वन विभाग द्वारा घटना के बाद क्षेत्र में आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है तथा ग्रामीणों से वन क्षेत्रों में, विशेषकर घने जंगल में आवागमन के दौरान सावधानी रखने की अपील की गई है।

👁️ 7 views Views
Share This Article
Translate »