रेवांचल टाइम्स मंडला। नारायणगंज मंडला जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली पंचायत पडरिया में दुकानदारों द्वारा लगातार अतिक्रमण किए जाने से आम नागरिकों और वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े: रानीताल में ‘डुबकी’ लगा रहे अपराधी
यह भी पढ़े: PM किसान योजना मंडला में हांफी—?
मुख्य बाजार क्षेत्र में वाहनों की क्रॉसिंग भी प्रभावित
मुख्य बाजार क्षेत्र में कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर तक सामान रख देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहनों की क्रॉसिंग भी प्रभावित होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद पंचायत की ओर से सिर्फ कागज़ी कार्यवाही की जा रही है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पंचायत के नियमों के अनुसार दुकानदार अपनी दुकान की सीमा के बाहर सामान नहीं रख सकते, परंतु इन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
यह भी पढ़े: रानीताल में ‘डुबकी’ लगा रहे अपराधी
यह भी पढ़े: PM किसान योजना मंडला में हांफी—?
राहगीरों का कहना है कि सामान सड़क पर रखने से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को बाजार पार करने में काफी दिक्कत आती है।
यह भी पढ़े: रानीताल में ‘डुबकी’ लगा रहे अपराधी
पंचायत के अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी करने की बात कही जाती है, लेकिन अब तक किसी भी अतिक्रमणकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।
यह भी पढ़े: रानीताल में ‘डुबकी’ लगा रहे अपराधी
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से की कार्रवाई मांग
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है। अब देखना यह होगा कि पंचायत पडरिया प्रशासनिक सख़्ती दिखाकर बाज़ार एवं सड़क के किनारे लग रही दुकानों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराएगी या यह कार्रवाई भी सिर्फ़ कागज़ों तक ही सीमित रह जाएगी।
यह भी पढ़े: रानीताल में ‘डुबकी’ लगा रहे अपराधी
