पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर में किया गया एक्सपर्ट टॉक्स कार्यक्रम आयोजित

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर में प्रभारी प्राचार्य जय कुमार बैरागी के मार्गदर्शन में एक्सपर्ट टॉक्स कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जय कुमार बैरागी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार गौतम उपनिरीक्षक थाना मोहगांव, विशिष्ट अतिथि अजीत जैन विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहगांव, विशिष्ट अतिथि अखिलेश शुक्ला काउंसलर मंगलायतन यूनिवर्सिटी बरेला जबलपुर, विशिष्ट अतिथि जोध सिंह धुर्वे प्राचार्य सीएम राइस सांदीपनी विद्यालय चाबी एवं नरेश नायक मॉडल स्कूल घुघरी ने सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी , मां सरस्वती जी की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सभी अतिथि विषय विशेषज्ञों का पीएम श्री विद्यालय परिवार द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया ।


मुख्य अतिथि मनोज कुमार गौतम उपनिरीक्षक विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित अपने उद्बोधन में एक्सपर्ट टॉक्स कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात सुरक्षा , सायबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, सायबर क्राइम से कैसे बचें, बाल संरक्षण, बाल अपराध, घरेलू हिंसा और अन्य विषयों पर महत्त्वपूर्ण विस्तृत जानकारी दी दिए ।

विशिष्ट अतिथि अजीत जैन खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा और कहा की सभी छात्र छात्राएं बहुत अच्छे से पढ़ाई करें, मन लगा कर पढ़ाई कर अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर अगली कक्षा में प्रवेश हों। विशिष्ट अतिथि और काउंसलर अखिलेश शुक्ला काउंसलर मंगलायतन यूनिवर्सिटी जबलपुर विषय विशेषज्ञ ने अपने उद्बोधन में कक्षा 11 वी एवं 12 वी के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में प्रवेश कैसे लें, और 12 वी उत्तीर्ण कर छात्र छात्राओं को किस किस क्षेत्र में जाना चाहिए और क्या सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई करना चाहिए।

साथ ही श्री शुक्ला ने तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास शिक्षा के विषय पर जानकारी प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि जोध सिंह धुर्वे ने अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए महत्त्व पूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किए ।


कार्यक्रम के अध्यक्ष और प्रभारी प्राचार्य जय कुमार बैरागी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए छात्र जीवन में अनुशासन, चरित्र निर्माण, नैतिक शिक्षा, व्यवहारिक शिक्षा और कौशल विकास शिक्षा पर छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किए । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पीटीआई श्री अशोक वरकड़े के द्वारा किया गया।


एक्सपर्ट टॉक्स कार्यक्रम को सफल बनाने एवं छात्र छात्राओं में शिक्षा के साथ छात्रों में सर्वागीर्ण विकास हो इसके लिए सतत प्रयास करने विद्यालय के शिक्षक आसिफ खान, महेश सरोते, गणेश परते, हेमंत वरकड़े, अशोक धुर्वे, लवकेश कुर्मेश्वर, मुरली पटेल, मनोज कुडापे, सुश्री प्रियंका तेकाम, श्रीचन्द्र सिंह मसराम, नीतू श्रीवास, पूजा बर्मन ,अलका जैन, आनंद यादव का सराहनीय योगदान रहा है ।

Share This Article
Translate »