पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक ने प्रदान की आर्थिक सहायता, पत्नी को सौंपी गई दावा राशि
दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला/बम्हनी बंजर। भारतीय स्टेट बैंक मंडला द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत स्वर्गीय कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मुकेश बंसकार के आकस्मिक निधन पर उनके नॉमिनी एवं पत्नी रजनी बंसकार को ₹1 करोड़ की दुर्घटना बीमा दावा राशि प्रदान की गई। यह राशि बुधवार को 35वीं वाहिनी मंडला परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सौंप दी गई।
जानकारी के अनुसार स्वर्गीय मुकेश बंसकार 35वीं वाहिनी मंडला में पदस्थ थे। कुछ माह पूर्व सर्पदंश की घटना में उनका दुखद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद भारतीय स्टेट बैंक की बीमा सुरक्षा योजना के अंतर्गत उनके परिवार को यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एवं सेनानी मंडला राजेश रघुवंशी ने कहा कि बैंक द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए संचालित वेतन पैकेज एवं बीमा सुरक्षा योजनाएं विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने दिवंगत पुलिसकर्मी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही प्राप्त राशि का दीर्घकालिक एवं विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह भी दी।
इस अवसर पर उप सेनानी इंद्र सिंह परस्ते, सहायक सेनानी बलवीर चावड़, देवेंद्र शर्मा, सत्यपाल सिंह बघेल, निरीक्षक देवेंद्र टेकाम, हेमंत रामटेके, उप निरीक्षक अनुपम कुटार (नोडल ऑफिसर पुलिस सैलरी पैकेज), बखत सिंह मरावी, राकेश उरैती एवं दिलीप नागेश सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक मंडला के रीजनल मैनेजर आशीष मित्तल सहित बैंक एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। उपस्थित अधिकारियों ने बैंक की इस पहल को पुलिस परिवारों के लिए संकट की घड़ी में एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा
