समर कैम्प का भव्य समापन, विद्यार्थियों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल

Revanchal
6
3 Min Read

रेवांचल टाइम्स पवई। शासकीय संदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवई में प्राचार्य श्री आर.के. नागायच के निर्देशन में आयोजित समर कैम्प का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता कलां,कौशल,खेल,एवं।योग नृत्य गतिविधियों की शानदार झलक प्रस्तुति देखने को मिली।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती देवी खटीक रहीं, जबकि अध्यक्षता सहायक बीईओ पवई श्री संतोष कुमार गौतम ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में के.एल. उपाध्याय, रघुवीर तिवारी (बीएसी), सेवानिवृत्त शिक्षक रामकुमार वर्मा, पूर्व शिक्षक नागेंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ शिक्षक आर.के. श्रीवास्तव, महेन्द्र बागरी, सुनील रजक, संध्या पटेल, प्रहलाद नामदेव, रूपा सेन, सुचेता नामदेव, पुष्पेंद्र मिश्रा, प्रदीप पटेल सहित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुखसागर कुंवर ने प्रभावी शैली में किया। एवं कार्यक्रम संयोजन संध्या पटेल ने किया ।इस दौरान विद्यार्थियों ने समर कैम्प में सीखी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, योग, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों का आकर्षक प्रदर्शन किया, जिसकी अतिथियों ने जमकर सराहना की।


मुख्य अतिथि श्रीमती देवी खटीक ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देते हैं। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में बीईओ संतोष कुमार गौतम ने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ निरंतर सीखते रहने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।


अंत में प्राचार्य आर.के. नागायच ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समर कैम्प विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए यह सह शैक्षिक गतिविधियों अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने इस दौरान इस सत्र में विभिन्न विद्याओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का उल्लेख किया और बताया कि राष्ट्रीयअंडर 14 वर्ग में छात्र आदर्श साहू और अर्शिया इजरायल ने प्रदेश का परचम लहराया ,रायफल सूटिंग में एनसीसी कैडेट निशांत चौधरी ने गोल्ड मेडल एम पी 32 बटालियन कटनी में प्राप्त किया ।

विद्यालय ने 12 में इस वर्ष 33 लैपटॉप 75 %से अधिक अंक अर्जित कर प्राप्त किए और12का परीक्षा परिणाम 79.23% रहा जबकि 10 में 84% परीक्षा परिणाम रहा।जिसमें प्राक्छी पटेल ने 97.8 प्रतिशत सावधिक अंक अर्जित किए समारोह के समापन पर विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

Share This Article
Translate »