शिक्षा समिति की बैठक में 16 बिंदुओं पर हुई समीक्षा, शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर दिया गया जोर

Revanchal
2 Min Read

बजाग – बी आर सी भवन में गुरुवार को शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम कुशराम ने की। बैठक में बी आर सी, संकुल प्राचार्य, खंड अकादमिक समन्वयक, जनशिक्षक, छात्रावास एवं आश्रम अधीक्षक सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े 16 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। छात्रावास एवं आश्रमों में
स्वीकृत, भरी एवं रिक्त सीटों की स्थिति, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपलब्धता, विद्यालयवार स्वीकृत एवं रिक्त पदों की जानकारी तथा शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षक वाले विद्यालयों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके अलावा स्थानांतरित कर्मचारियों की कार्यमुक्ति, विद्यालयवार दर्ज संख्या एवं मैपिंग से बाहर बच्चों की संख्या, साइकिल एवं पाठ्यपुस्तक वितरण, अपार आईडी एवं आधार पंजीयन की प्रगति, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आईसीटी की स्थिति, छात्र उपस्थिति, भवन विहीन एवं जर्जर विद्यालय भवनों की स्थिति तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए तैयार कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई।
बैठक में शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने, रिक्त पदों एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्धारित बिंदुओं पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
बैठक में बी आर सी ब्रजभान सिंह गौतम,प्राचार्य बी एस पंद्राम, तीरथ परस्ते,बलवीर मरावी,जनपद सदस्य धरम सिंह, लोकेश पटेरिया ,शतरूपा नागेश, उमा संग्राम विनोद साहू बलवंत साहू उपस्थित रहे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »