शासकीय संदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवई में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का शुभारंभ

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स पवई। शासकीय संदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवई में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के प्रथम दिवस दिनांक 15/07/2026 को कार्यक्रम का शुभारंभ बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं गुरुजनों ने गुरु की महिमा तथा जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि गुरु ही व्यक्ति को सही मार्गदर्शन देकर उसे सफलता की ओर अग्रसर करते हैं।

संस्था के प्राचार्य श्री आर.के. नागायच जी द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों को दिनांक 15/07/2026 से 29/07/2026 तक आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सभी से इसमें सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुख सागर कुंवर के द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन उपस्थित अभिभावकों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक श्री आर.के. श्रीवास्तव, श्री महेंद्र बागरी, श्री सुनील रजक, श्रीमती संध्या पटेल, श्री गुलशन बानो,  सहित समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »