रानी दुर्गावती को हरित श्रद्धांजलि: आदर्श फाउंडेशन ने लगाए अमृत पौधे

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

धर्म धरा धेनु प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए पूर्ण समर्पित संस्था आदर्श फाउंडेशन छिंदवाड़ा द्वारा शंकर नगर परतला वार्ड नंबर 48 छिन्दवाड़ा में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर ‘अमृत वृक्ष’ आंवला के पौधों का रोपण किया गया। फाउंडेशन की सचिव डॉ लता नागले ने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान हमें मातृभूमि की रक्षा की प्रेरणा देता है। पर्यावरण संरक्षण भी आज धरती माँ की रक्षा ही है।

आंवला का पौधा न सिर्फ पर्यावरण शुद्ध करता है बल्कि इसके फल से हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। फाउंडेशन ने ‘एक पौधा, एक परिवार’ हरित छिंदवाड़ा स्वच्छ छिंदवाड़ा स्वस्थ छिंदवाड़ा खुशहाल छिंदवाड़ा का संकल्प लेकर प्रत्येक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी ली है।
इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ लता नागले,सदस्य श्रीमती ऋतु भारद्वाज, श्रीमती रजनी भार्गव,शोभना,पिंकी ,
अनीता ,रीता यादव , श्रीमती बेबी विश्वकर्मा,पूजा,निशा सोनाली,ज्योति आदि सदस्य उपस्थित रहे।

👁️ 210 views Views
Share This Article
Translate »