मंडला-नैनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत

Revanchal
1 Min Read


बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, 112 की मदद से सिविल अस्पताल नैनपुर पहुंचाया गया


दैनिक रेवांचल टाइम्स, मंडला।
मंडला जिले के थाना नैनपुर अंतर्गत ग्राम समनापुर के पास मंडला-नैनपुर मुख्य सड़क मार्ग पर कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया और उसके सिर व पैर में चोटें आई हैं।


वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल नैनपुर भेजा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल बाइक चालक बालाघाट जिले का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दुर्घटनाग्रस्त कार छिंदवाड़ा पासिंग की है। दुर्घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


लगातार बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

👁️ 7 views Views
Share This Article
Translate »