निःशुल्क स्वास्थ जॉच शिविर में मिला सैकड़ों मरीजों को लाभ
नर सेवा नारायण सेवा को जीवन में चरितार्थ करते हुए रविवार को अधारताल सुराही बिल्डिंग के पास स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें 350 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ परीक्षण किया गया

,जिसमें डॉ प्रियंक दुबे (मुख एवं दंत रोग ), डॉ आकाश गुहेरिया (बी पी डायबिटीज आदि ), डॉ आशीष नेमा एवं कृति नेमा (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ नदीम अहमद (फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ) डॉ वर्षा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने रोगियों का परीक्षण कर इलाज एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया ।
