खेरमाई मंदिर, भुआ में हुई ज्वारे कलश की स्थापना

Revanchal
12
2 Min Read


सार्वजनिक खेरमाई मंदिर, भुआ में माता जी के दरबार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष ज्वारे, कलश, शीतला, खप्पर की स्थापना हुई। 19 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि में सनातन हिन्दू नववर्ष २०८३ का प्रारंभ होता है और पावन नवरात्रि पर्व का प्रथम दिन भी होता है।

इस शुभ अवसर में समस्त नगरवासियों द्वारा खेरमाई मंदिर, भुआ में जवारे कलश की स्थापना की गई तथा प्रतिदिन प्रातः सायं पूजन आरती के साथ रात्रि में सभी नगरवासी जस गायन करते हुए खेरमाई माता को प्रसन्न करते हैं तथा सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।

नगर की माताएं बहनें, स्थानीय निवासी नवरात्रि में प्रतिदिन जल पुष्प आदि से माता जी का पूजन करते हैं। 26 तारीख को खेरमाई समिति द्वारा जगत माता को अष्टमी भेंट की गई

एवं दिनांक 27 दिन शुक्रवार को कन्या पूजन एवं कन्या भोजन संपन्न कराने के पश्चात सायंकाल में माता जी के दरबार से समस्त ज्वारे कलश आदि विसर्जन हेतु श्रीराममंदिर के निकट जलाशय एनीकट तालाब की ओर रैली जाएगी, जिसमें सभी माताएं एवं कन्याएं अपने सिर पर कलश, शीतला खप्पर रखकर जलाशय में विसर्जन करेंगी,

उसके बाद प्रसाद भण्डारा वितरण कार्यक्रम होगा। उक्त विसर्जन रैली को देखने दूर दूर से भक्तजन और मातृशक्तियां प्रतिवर्ष उपस्थित होते हैं।

Share This Article
Translate »