ढाई साल में भी अधूरा खितौला फ्लाईओवर 20 माह में होना था तैयार, अब अक्टूबर तक का इंतज़ार

kaonebroadcast@gmail.com
39
2 Min Read

ढाई साल में भी अधूरा खितौला फ्लाईओवर 20 माह में होना था तैयार, अब अक्टूबर तक का इंतज़ार

सिहोरा/खितौला
अंचल के करीब 200 गांवों के रहवासी आज भी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से त्रस्त हैं। खितौला फ्लाईओवर, जो 17 माह में पूरा होना था, ढाई साल बाद भी अधूरा पड़ा है। अब भी लगभग 30 फ़ीसदी काम बाकी है। विभाग का दावा है कि अक्टूबर 2025 तक इसे हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।

काम अटका क्यों?

जून 2023 में भोपाल की प्रांजल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने काम शुरू किया था।

अब तक 23 पिलर खड़े हो चुके हैं, लेकिन दोनों ओर अप्रोच रोड और कंक्रीट का काम अधूरा है।

बारिश और भूमि अधिग्रहण को देरी की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

Khitola flyover, incomplete even after two and a half years, was to be ready in 20 months
Khitola flyover, incomplete even after two and a half years, was to be ready in 20 months

मंत्री के सामने भी अधूरा वादा

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सामने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार ने दावा किया था कि जून 2025 तक काम पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन अगस्त खत्म होने को है और हकीकत यह है कि फ्लाईओवर का लगभग एक-तिहाई काम अभी भी बाकी है।

रोजाना लग रहा है जाम

खितौला रेलवे फाटक पर हर आधे घंटे में गेट बंद होने से जाम लग जाता है। शाम के समय भारी वाहनों के चलते जाम विकराल रूप ले लेता है और आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

फ्लाईओवर की झलक

लागत : ₹28 करोड़

लंबाई : 866 मीटर

चौड़ाई : 12 मीटर

पिलर : 23

विभाग का बयान

“भूमि अधिग्रहण और तेज बारिश की वजह से देरी हुई है। अब केवल अप्रोच रोड और कंक्रीट का काम शेष है। अक्टूबर तक फ्लाईओवर हर हाल में तैयार कर देंगे।”
— प्रमोद गोटिया, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग (सेतु)

Share This Article
Translate »