अंतरशाला डोजो कराते अकादमी के नन्हें खिलाड़ियों ने चमकाया नाम, जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

kaonebroadcast@gmail.com
1 Min Read

अंतरशाला डोजो कराते अकादमी के नन्हें खिलाड़ियों ने चमकाया नाम, जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

जबलपुर। अंतरशाला जिला कराते प्रतियोगिता 2025 में डोजो कराते अकादमी (शक्ति नगर ,सैनिक सोसाइटी स्थित) के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर अकादमी और शहर का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई। बालक वर्ग की स्पर्धाएं 24 और 25 जुलाई को शासकीय माध्यमिक शाला गोहलपुर में हुईं, वहीं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 19 और 20 अगस्त को माउंट लिट्रा जी स्कूल में संपन्न हुई।


प्रतियोगिता में अकादमी की शायशा बेनर्जी ने +50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर सबसे बड़ा गौरव हासिल किया। वहीं, आदया सोनकुसले ने -38 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। इसके अलावा, अरुष टंडन ने -45 किग्रा वर्ग में और अनिरुद्ध सिंह ने -60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। बच्चों की इस सफलता का श्रेय उनके कोच सेंसेई आकाश चक्रवर्ती को जाता है, जिन्होंने निरंतर मार्गदर्शन व कठोर प्रशिक्षण देकर बच्चों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »