नेशनल हाईवे-30 के ढाबों में खुलेआम परोसी जा रही शराब,

Revanchal
36
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स नारायणगंज टिकरिया मंडला नेशनल हाईवे-30 पर स्थित ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसे जाने का सिलसिला लगातार जारी है। टिकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कई ढाबों में शाम ढलते ही जाम छलकने लगते हैं। ढाबों पर खुलेआम शराब का सेवन कराया जा रहा है, जिससे हाईवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों से जानकारी अनुसार लोगों और राहगीरों का कहना है कि शराब के नशे में धुत वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है इसके बावजूद आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कुछ ढाबों में सुबह से ही कच्ची शराब ( महुआ लाहन) की जोरो पर चलती नजर आती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी न तो ढाबों की जांच की जाती है और न ही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाई जा रही है।

हाईवे जैसे संवेदनशील मार्ग पर इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या किसी गंभीर हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा? आम जनता की मांग है कि अवैध रूप से शराब परोसने वाले ढाबों पर तत्काल कार्रवाई हो और हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए।

Share This Article
Translate »