महर्षि विद्या मंदिर में आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया ‘गुरु पूर्णिमा’ पर्व

Revanchal
2 Min Read

​भावातीत ध्यान और भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुंजायमान हुआ प्रांगण

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

नागपुर रोड स्थित सी.बी.एस.ई. से मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख शिक्षण संस्था महर्षि विद्या मंदिर में ‘गुरु पूर्णिमा’ का पर्व अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्ण वैदिक परंपरा के अनुसार भव्य गुरु पूजन से हुआ। इस अवसर पर स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती एवं ब्रह्मलीन महर्षि महेश योगी सहित संपूर्ण गुरु परंपरा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। पूजन के उपरांत विद्यालय परिसर में एक दिव्य वातावरण निर्मित हुआ, जब उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकगणों एवं अभिभावकों ने सामूहिक रूप से प्राणायाम एवं भावातीत ध्यान का अभ्यास कर मानसिक शांति का अनुभव किया।

भावातीत ध्यान ही सफल जीवन का आधार
​कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सुचिता देशपांडे ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक व नैतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “महर्षि द्वारा प्रणीत भावातीत ध्यान ही आज के दौर में एक सफल, संतुलित और तनावमुक्त जीवन का सच्चा आधार है।

​वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महर्षि महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सीमा परांजपे ने अपने ओजस्वी संबोधन में सभी से परम पूज्य महर्षि महेश योगी द्वारा संपूर्ण विश्व को प्रदान किए गए ज्ञान और जीवन मूल्यों को अपने आचरण में आत्मसात करने का आह्वान किया।

​विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
​पूजन एवं बौद्धिक सत्र के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने

प्रेरणादायक भाषण के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा को रेखांकित किया।
​सामूहिक नृत्य एवं गायन से प्रांगण को भक्तिमय बना दिया।
​एकल गायन एवं नाट्य प्रस्तुति के जरिए अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
​कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा प्रसाद वितरण के साथ इस गरिमामय समारोह का समापन हुआ।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »