मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 87 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिनांक 14/04/2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान संदिग्ध सेंट्रो कार क्रमांक MH02 BT 7221 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें देशी एवं अंग्रेजी शराब की 9 पेटियां बरामद हुईं।

कुल लगभग 87 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹39,900/- है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार (कीमत लगभग ₹2,00,000/-) को भी जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

आरोपी
1=सुकरात मार्को, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम इंद्रा, थाना मोहगांव (हाल बड़ी खेरी, मंडला)

2=राजेश कुमार उर्फ राजा, उम्र 33 वर्ष, निवासी राधाकृष्णन वार्ड, मंडला

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »