मंडला – चैत्र नवरात्र में किया गया भव्य आयोजन

Revanchal
7
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले के इतिहास में पहली बार 1100 कन्याओं का सामूहिक कन्या भोजन का आयोजन किया गया, यह कन्या भोजन स्थानीय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के प्रांगण में स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित किया गया , सर्वप्रथम माता की चौकी चुनरी भेंट कर पूजन अर्चन किया गया,


तत्पश्चात कन्याओं का पूजन कर चुनरी भेंट की गई, उसके पश्चात वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कन्या भोजन का शुभारंभ किया गया ,

मंडला के सभी वार्डो से छोटी-छोटी कन्याओं ने अपने माता-पिता के साथ इस आयोजन में श्रद्धा से उपस्थिति दर्ज की, इस आयोजन में भजन गायिकाओ के द्वारा देवी गीत की प्रस्तुति दी गई,

कन्या भोजन के उपरांत आयोजक के साथ सभी सहयोगी एवं मातृशक्तियो के द्वारा हर कन्या को उपहार के रूप मे सामग्री दी गई वहीं आयोजन में 11 कन्याओं के लिए लकी ड्रॉ कूपन निकले गए जिसमे प्रथम उपहार सिलाई मशीन द्वितीय मिक्सर ग्राइंडर तृतीय गैस चूल्हा चतुर्थ कीपैड मोबाइल एवं अन्य उपहार सामग्री वितरित की गई ,

नवरात्रि में पहली बार हुए इस आयोजन में श्रद्धा भाव से माता रूपी कन्याओं एवं सभी भक्तों ने बढ़ चढ़ कर उपस्थिती दर्ज की साथ ही भरपूर धर्म लाभ अर्जित किया,


इस आयोजन में आयोजक के साथ सभी सहयोगी एवं मातृशक्तियो के द्वारा धर्म लाभ अर्जित कर भरपूर सहयोग प्रदान किया गया,

Share This Article
Translate »