छिंदवाड़ा में आयोजित मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी बन रही आकर्षण का केंद्र

Revanchal
1 Min Read

चंदेरी की प्रसिद्ध साड़ियों के 1030 के दशक के डिजाईन भी हैं उपलब्ध

मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी का 16 जून तक उठा सकते हैं लाभ

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

शहर के होटल पूजा लॉन, परासिया रोड में आयोजित मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी-2026 में लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रदेश की समृद्ध कला, शिल्प और हथकरघा परंपरा का अवलोकन कर रहे हैं।


प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कारीगरों और बुनकरों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। चंदेरी की जरी एवं रेशम किनारी वाली साड़ियां, महेश्वरी वस्त्र, बाग और बाटिक प्रिंट, खादी उत्पाद, जरी-जरदोजी कार्य, गोंड पेंटिंग, लेदर क्राफ्ट, हस्तनिर्मित ज्वेलरी, दरी, लकड़ी एवं खराद शिल्प जैसी पारंपरिक कलाओं को देखने और खरीदने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से चंदेरी की प्रसिद्ध साड़ियों खरीदने का लोगों में विशेष उत्साह बना हुआ है

👁️ 5 views Views
Share This Article
Translate »