दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला महाशिवरात्रि के अवसर पर अंबेडकर वार्ड में आयोजन श्रद्धा भक्ति से पूर्ण हुआ। बताया गया कि यहां 20 से अधिक वर्षों से आयोजन की परंपरा चली आ रही है, इसमें परंपरागत धार्मिक आयोजन में वार्ड वासी मिलकर पूर्ण सहभागिता करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।
बताया गया कि इसमें महाशिवरात्रि के एक दिन पहले परंपरागत लेडीज़ संगीत का आयोजन किया गया, इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इसमें धार्मिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति की जाती है इसमें महिलाओं के साथ-साथ बच्चों का भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा में सहभागिता रहती है।
महाशिवरात्रि के दिन सुबह सभी वार्ड वासियों की मौजूदगी में हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी वार्ड वासियों ने मिलकर भगवान शिव की आराधना की एवं उनके जयकारे लगाए। इस दौरान वातावरण जय भोले, हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर पंडित वासुदेव शर्मा को शॉल पहनकर सम्मान किया गया।
तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।इसमें पहले कन्याओं को भोजन प्रसादी वितरण किया गया, तत्पश्चात आम नागरिकों के लिए भंडारा प्रसादी का आयोजन पूर्ण हुआ, आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुष महिला एवं बच्चों ने सहभागिता की।
