रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा
अतिरिक्त संचालक, कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शुक्रवार को नोडल आईटीआई छिंदवाड़ा में अवनिता टेक्सटाइल प्रायवेट लिमिटेड, कोयम्बटूर तमिलनाडु द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
प्लेसमेंट ड्राइव में 187 पुरुष एवं 282 महिला सहित कुल 496 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार एवं उनकी टीम द्वारा साक्षात्कार के बाद 52 पुरुष एवं 87 महिला सहित कुल 139 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 12,000 से 17,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक संचालक भोपाल अमिताभ गुप्ता, संस्था के प्राचार्य शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक सी.बी. उईके, सौरभ राठोर, प्लेसमेंट अधिकारी शिव कुमार सनोडिया, जे.एस. राठोर, आर.सी. रजक, एस.पी. सूर्यवंशी, ए.के. देशमुख, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी, श्रीमती नेहा सोनी, जिले की समस्त आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एवं संस्था के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
