पवई पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

Revanchal
1 Min Read

42 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल 378 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन पोने दो लाख रूपये की जप्त

पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है उसी तारतम्य में दिनांक 15/05/26 को थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी ग्राम सिमरी के हरदुआ हार में काफी अधिक मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया गया है।

सूचना की तस्दीक के दौरान आरोपी राजा भैया ठाकुर पिता गोविंद सिंह निवासी ग्राम बूढ़ा थाना पवई के कब्जे से कुल 42 पेटी अवैध देसी मदिरा प्लेन जिसमें कुल 378 लीटर शराब कीमती करीबन पौने दो लाख रुपए की विधिवत जप्त करके थाना पवई में अपराध क्रमांक 170/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।


उल्लेखनीय भूमिका –उक्त संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 223 सुरेंद्र प्रजापति, प्रधान आरक्षक 569 नीरज रैकवार, प्रधान आरक्षक 433 अंजलि तिवारी एवं वाहन चालक 128 नागेंद्र माझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👁️ 6 views Views
Share This Article
Translate »