प्रथम दृष्टया ट्रेन की टक्कर से तेंदुए की मृत्यु, वन विभाग ने की सघन जांच

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स दक्षिण पन्ना वनमंडल के रैपुरा परिक्षेत्र अंतर्गत रतनगांव के समीप रेलवे ट्रैक पर आज प्रातः एक वयस्क तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने की सूचना रेलवे के ट्रैक अनुरक्षण कर्मियों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर यह मामला प्रथम दृष्टया ट्रेन की टक्कर से हुई मृत्यु का प्रतीत हुआ। तथापि, सभी संभावनाओं का परीक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरे घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र की विस्तृत जांच कराई गई।

जांच के दौरान वन विभाग की टीमों द्वारा सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन किया गया। स्थानीय ग्रामीणों एवं रेलवे के ट्रैक अनुरक्षण कर्मियों से पूछताछ की गई तथा डॉग स्क्वाड द्वारा भी घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। उपलब्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन की टक्कर से तेंदुए की मृत्यु का प्रतीत होता है। वन विभाग द्वारा नियमानुसार अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

👁️ 28 views Views
Share This Article
Translate »