दैनिक रेवाँचल टाईम्स- मंडला: विकासखंड नैनपुर अंतर्गत ग्राम पाठा सिहोरा में संचालित एक निजी स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।जानकारी के अनुसार टेलेंट इंडिया नाम से संचालित निजी विद्यालय सड़क किनारे शटर युक्त भवन में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।इस विद्यालय परिसर में पर्याप्त खेल मैदान उपलब्ध नहीं है तथा परिसर एवं बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बाउंड्रीवाल या तार फेंसिंग की व्यवस्था भी नहीं की गई है इसके अलावा विद्यालय में उचित पेयजल एवं शौचालय की कमी देखने को मिली उचित पार्किंग जैसी सुविधाओं को भी नजर अंदाज किया गया जो अपने आप में सवाल है।शिक्षा के अधिकार(RTE) अधिनियम के तहत् मान्यता प्राप्त विद्यालय में सुरक्षित भवन,बालक बालिकाओं के लिए पृथक पृथक शौचालय, पेयजल, खेल मैदान तथा भवन एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल या तार फेंसिंग जैसी व्यवस्थाएं अपेक्षित हैं जो इस विद्यालय में देखने को नहीं मिली बल्कि सड़क किनारे बिना बाउंड्रीवाल के स्कूल संचालित होने से दुर्घटनाओं की संभावना अत्यधिक है। ऐसे में प्रश्न उठना वाजिब है की संबंधित विद्यालय को मान्यता प्रदान करने के पूर्व क्या जिम्मेदार संबंधित अधिकारी के द्वारा क्या स्थल निरक्षण किया गया था? क्या विद्यालय निर्धारित मानकों को पूरा करता है?
जिला प्रशासन को चाहिए कि मध्यप्रदेश शासन के नियमों के अनुसार मान्यता प्रदान करने के पूर्व विद्यालय द्वारा निर्धारित आधारभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा मानकों की पूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।
क्योंकि ये बच्चों की सुरक्षा और भविष्य का सवाल है
सड़क किनारे शटर बाली दुकान में संचालित हो रहा स्कूलबच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल।
👁️ 3 views Views
