रेवांचल टाइम्स घुघरी – मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना घुघरी परिसर में आम नागरिकों एवं ग्रामीणों के साथ जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।
थाना प्रभारी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे की लत से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
थाना घुघरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत क्षेत्र में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिससे युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके और समाज में स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण हो।
“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत थाना घुघरी में जनसंवाद, थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को किया जागरूक
👁️ 2 views Views
