नरसिंहपुर स्टेशन पर त्वरित इलाज से यात्री ने रेलवे प्रशासन का जताया आभार
नरसिंहपुर, 18 मई 2026। रेलवे प्रशासन की तत्परता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का एक सराहनीय उदाहरण सोमवार को उस समय देखने को मिला, जब चलती ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री के पैर में चोट लगने से रक्तस्राव होने लगा। सूचना मिलते ही रेलवे चिकित्सक ने नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचकर तत्काल उपचार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोच नंबर HA-1 में यात्रा कर रहे यात्री मिस्टर बी. बी. द्विवेदी (68 वर्ष), पीएनआर नंबर 6403367072, बक्सर से बैंगलोर की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनके पैर में चोट लगने से खून बहने लगा और दर्द बढ़ने लगा।
घटना की सूचना तत्काल कॉमर्शियल कंट्रोल जबलपुर एवं नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ और ट्रेन के नरसिंहपुर पहुंचते ही रेलवे चिकित्सक Dr. R. R. Kurre ने मौके पर पहुंचकर यात्री की जांच की।
डॉ. कुर्रे ने प्राथमिक उपचार के तहत बेटाडिन से ड्रेसिंग कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं, जिससे यात्री को तुरंत राहत मिली।
उपचार के बाद यात्री बी. बी. द्विवेदी ने रेलवे प्रशासन एवं चिकित्सक का धन्यवाद व्यक्त करते हुए रेलवे की त्वरित चिकित्सा सुविधा की सराहना की।उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिलने से उन्हें काफी राहत मिली और रेलवे की यह सेवा यात्रियों के लिए बेहद भरोसेमंद है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सजग है तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
