उन्नत खेती, मल्टी लेयर कृषि और किसानों की आय बढ़ाने पर हुई विस्तृत चर्चा
दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला
गुरुवार को कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में आयोजित आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में जिले को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडला कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने की। बैठक में उन्नत खेती, कृषि नवाचार, किसानों की आय बढ़ाने तथा स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया गया।
कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आत्मनिर्भर गांव की अवधारणा को मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के प्रगतिशील किसानों के अनुभवों को साझा मंच प्रदान किया जाए, ताकि अन्य किसान भी आधुनिक एवं लाभकारी खेती की तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें।
बैठक में किसानों तक वैज्ञानिक एवं नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गांव स्तर पर कृषि प्रदर्शन, प्रशिक्षण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, जिससे किसान आधुनिक खेती की ओर प्रेरित हो सकें।
किसानों की आय में वृद्धि और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से जिले में मल्टी लेयर कृषि को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कृषि प्रदर्शन, एलाइट प्रदर्शन, चारा उत्पादन, जिमीकंद की खेती, मुर्गी पालन, बकरी पालन तथा हरी खाद के उपयोग जैसे विषयों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने उपसंचालक कृषि को निर्देश दिए कि जिले के सभी निजी खाद विक्रेताओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही खाद उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली या कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सहायक कलेक्टर शैलेंद्र चौधरी, उपसंचालक कृषि अश्वनी झरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं किसान उपस्थित
