रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
श्रीचंद ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत संचालित भगवान श्रीचंद पब्लिक स्कूल, छिंदवाड़ा ने सत्र 2025-2026 की सीबीएसई एवं एम.पी. बोर्ड परीक्षाओं में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का लोहा मनवाया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने संस्थान का, बल्कि समूचे जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
सीबीएसई 10वीं: बेटियों ने लहराया परचम
सीबीएसई कक्षा 10वीं में विद्यालय की छात्राओं का दबदबा रहा। वंशिका विश्वकर्मा ने 92.6% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं समिक्षा वसुले ने 88.6% के साथ द्वितीय और काव्या डेहरिया ने 86.8% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। मयंक रघुवंशी ने भी 80.2% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विषयवार प्रदर्शन
सामाजिक विज्ञान: 98% विद्यार्थियों ने 89 से 99 के बीच अंक प्राप्त किए।
अंग्रेजी: 98% छात्र 86 से 94 अंकों के बीच रहे।
गणित: 87% विद्यार्थियों ने 78 से 92 के बीच विशेष योग्यता हासिल की।
एमपी बोर्ड: 100% रहा कई संकायों का परिणाम
मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में भी विद्यालय का प्रदर्शन बेमिसाल रहा। कॉमर्स और बायो संकाय का परिणाम जहाँ 100% रहा, वहीं कृषि संकाय में 98% एवं मैथ्स-आर्ट्स में 97% सफलता दर्ज की गई।
प्रमुख मेधावी छात्र
कक्षा 10वीं: प्रबल साहू (95%)
कक्षा 12वीं (बायो): प्रयास सिंह बघेल (94%)
कक्षा 12वीं (कॉमर्स): टीना राजपूत (91.2%) एवं जैनब खान (90.6%)
कक्षा 12वीं (मैथ्स): माधुरी अमर (86.6%)
उपलब्धियों की बौछार लैपटॉप और छात्रवृत्ति
विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण इस बात से भी मिलता है कि यहाँ के 29 विद्यार्थियों को उनकी विशिष्ट योग्यता के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा लैपटॉप प्रदान किए गए हैं। साथ ही, पिछले दो वर्षों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुल ₹20 लाख की छात्रवृत्ति प्राप्त कर संस्थान की निरंतर प्रगति को सिद्ध किया है।
प्राचार्या डॉ. बरखा बेदी ने कहा यह सफलता विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम, शिक्षकों के अटूट समर्पण और विद्यालय के अनुशासित वातावरण का प्रतिफल है।
डायरेक्टर मनजीत सिंह बेदी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
