पुलिस अधीक्षक मण्डला ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, त्वरित कार्यवाही हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स मण्डला। पुलिस अधीक्षक मण्डला राजेश रघुवंशी द्वारा आज जबलपुर-मण्डला सीमा क्षेत्र के पास चौकी मनेरी क्षेत्र अंतर्गत अतुलित फ्यूल स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर हुई डकैती की घटना के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक। राजेश रघुवंशी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को प्रकरण में त्वरित कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण के शीघ्र निराकरण एवं आरोपियों तक पहुंचने के लिए दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर दोनों टीमों को अलग-अलग लक्षित कार्य सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मण्डला पुलिस द्वारा घटना से संबंधित तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।


साथ ही उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा घटना से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए ₹10,000/- के नगद ईनाम की घोषणा की गई है।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 एवं 10 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि लगभग 02:37 बजे छह बदमाशों द्वारा उक्त पेट्रोल पंप पर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप से लगभग ₹93,000/- नगद राशि लूटे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना के दौरान किसी व्यक्ति के आहत होने की सूचना नहीं है।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर मनीष राज, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निवास पी.एस. वालरे, चौकी प्रभारी मनेरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

👁️ 5 views Views
Share This Article
Translate »