70वां रेल डीआरएम पुरस्कार समारोह संपन्न, नरसिंहपुर को मिला बेस्ट हेल्थ यूनिट अवार्ड

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्‍स जबलपुर।
दिनांक 5 फरवरी 2026 को उत्सव सामुदायिक भवन, जबलपुर में 70वां रेल डीआरएम पुरस्कार समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर रेलवे चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए नरसिंहपुर/पिपरिया को बेस्ट हेल्थ यूनिट का पुरस्कार प्रदान किया गया।

साथ ही रेलवे चिकित्सक डॉ. आर. आर. कुर्रे को बेस्ट डॉक्टर के सम्मान से नवाज़ा गया।

यह पुरस्कार पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों डिवीजनों में किए गए श्रेष्ठ कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया। मेडिकल विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जबलपुर डिवीजन के अंतर्गत नरसिंहपुर हेल्थ यूनिट का चयन किया गया।

विशेष

सम्मान समारोह में डीआरएम श्री कमल कुमार तलरेजा महोदय द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह उपलब्धि आदरणीय सीएमएस डॉ. राव सर एवं डॉ. संदीप सर के मार्गदर्शन और नेतृत्व में संभव हो सकी।

इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने वाले चिकित्सक एवं टीम ने कहा कि यह सफलता टीम वर्क, सहयोग और सभी सम्मानित अधिकारियों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं सहकर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

समारोह के अंत में सभी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी गईं और देश सेवा के प्रति समर्पण भाव व्यक्त किया गया।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »